फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TRUCK AND TRACTOR ACCIDENT

ट्रक से भिड़ंत के बाद पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत

Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
TRUCK AND TRACTOR ACCIDENT
अल्हागंज। हरदोई सीमा क्षेत्र में सोढ़ा नाले के पास ट्रक की टक्कर से खाद लदी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ड्राइवर भाग निकला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जनपद फर्रुखाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव देवरामपुर निवासी राधेश्याम का बेटा विनय छोटे भाई अनुज के साथ हरदोई के गांव सवाईजपुर से ट्रैक्टर-ट्राली में यूरिया के कट्टे लेकर घर लौट रहे थे। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव सोढ़ा नाले के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे अनुज की उसमें दबकर मौके पर मौत हो गई, जबकि विनय उछलकर दूर जा गिरे। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से अनुज का शव निकलवाया। मौके पर मिले ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि ड्राइवर फरार हो गया। मृतक के भाई विनय कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed