{"_id":"583ae3b44f1c1b5e2908817f","slug":"trolley-overturns-injuring-thirty-satsang","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली पलटने से तीस सत्संगी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली पलटने से तीस सत्संगी घायल
अमर उजाला ब्यूरो कमलापुर/निगोही।
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजा गया
भोले बाबा के सत्संग में खुटार जा रहे थे चेना रूरिया के लोग
निगोही के गांव चेना रूरिया से भोले बाबा के सत्संग में खुटार जा रही 60 श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को निगोही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर 16 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार सुबह गांव चेना रूरिया के तमाम लोग सत्संग में जाने के लिए गांव के ही श्याम बिहारी के ट्रैक्टर ट्राली में सवार हुए। ट्रैक्टर श्याम बिहारी खुद चला रहे थे। गांव के बाहर निकलते ही पुवायां-निगोही रोड पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्राली में बैठे श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्राली के नीचे से निकाला।
सूचना पाकर गांव से तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निगोही के सरकारी और निजी अस्पताल ले गए। कुछ घायलों को 108 एंबुलेंस से भी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गांव चेना रूरिया निवासी मोहन की पत्नी ममता देवी, ज्ञानेंद्र प्रताप, संतोष कुमार, आनंद कुमार, भगत, हेमराज, विक्कू, सुखलाल, पूसे, नन्हे, मनोज कुमार की पुत्री राधा, महाशंकर की पत्नी गुड्डी देवी और भाभी सुषमा देवी, प्रकाश की पत्नी संतोषी, सविता और उसकी एक वर्षीय पुत्री प्रिया, मनमीता, चमेली, सोना देवी, रीतू, सोनी देवी, रुचि, सीमा देवी, भीमा देवी सहित 30 से अधिक लोग घायल हो गए। कम घायल हुए लोगों को उनके परिवार के लोग घर ले गए। निगोही के सरकारी अस्पताल पहुंचे घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक श्याम बिहारी, ज्ञानेंद्र प्रताप, ममता देवी, राधा देवी, गुड्डी देवी, सीमा, संतोषी देवी की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
एक घंटे बाद पहुंची निगोही पुलिस
कमलापुर। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन निगोही पुलिस को 10 किमी दूर घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटा लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को मौके से खदेड़ा और लौट गई। इसके बाद पुवायां से तीन एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। इनसे घायलों को निगोही और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।
खुद की परवाह किए बिना बच्ची को तलाश करती रहीं सरिता
कमलापुर। हादसे में गांव चेना रूरिया की सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन वह अपनी परवाह किए बगैर लोगों से अपनी एक वर्ष की पुत्री प्रिया को तलाश करने की गुहार लगाती रहीं। प्रिया के मिल जाने के बाद सरिता ने चैन की सांस ली। बाद में मां बेटी को अस्पताल भेज दिया गया। गांव की सरोजा देवी खुद घायल थीं लेकिन गांव के अन्य घायलों को उठाकर खेत में लिटाने के बाद उनकी देखभाल में जुटी रहीं।