फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tree guards resorted ocher scam to hide

ट्री गार्ड घोटाला छिपाने को गेरू का सहारा

Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खुटार रेंज में खुटार, पुवायां और खुटार गोला मार्ग पर घटिया ईंट से बनाए जा रहे ट्री गार्ड घोटाले को छिपाने के लिए ट्री गार्ड को गेरू से रंग कर अव्वल ईंट की तरह दिखाने के प्रयास का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खुटार रेंज में खुटार से पुवायां और गोला रोड के दोनों ओर वन विभाग की ओर से पेड़ों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड बनवाए जा रहे हैं। ट्री गार्डों में घटिया ईंट आदि लगाई गई है। भाकियू सहित कई संगठनों ने मामले की शिकायत वन मंत्री, मंडलायुक्त, डीएम से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। अमर उजाला ने इस खबर को बृहस्पतिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और पीली ईंट को छिपाने के लिए ट्री गार्ड को गेरू से पोतने को काम शुरू करा दिया गया। गेरू से पुताई पर ट्री गार्ड की ईंट दूर से देखने पर अव्वल जैसी लग रही है। ट्री गार्ड रंग रहे श्रमिक ने बताया कि उसे पुताई करने को कहा गया है। पुताई क्यों कराई जा रही है? इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। फारेस्टर कामता प्रसाद वर्मा ने बताया कि बनाए गए सभी ट्री गार्ड को गेरू से रंगवाने के निर्देश हैं। ईंट को अव्वल जैसा दर्शाने के लिए पुताई नहीं कराई जा रही है। निर्माण मानक के अनुरूप ही कराया गया है। ट्री गार्ड में दोयम और तृतीय ईंट का प्रयोग किया जाना चाहिए। पीली ईंट का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। मामले की जांच कराई जाएगी। ट्री गार्ड में घटिया सामग्री मिली तो कार्रवाई होगी। - एनके सिंह, डीएफओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed