{"_id":"57337ba04f1c1b9b37919d4d","slug":"treasury-khudpanke-current-in-the-death-of-the-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में करंट आने से बालिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में करंट आने से बालिका की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को कस्बे के एक घर में बिजली के पंखे में करंट आने से उसकी चपेट में आकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया। कस्बे निवासी धनपाल कश्यप उर्फ लल्ला दिल्ली में मजदूरी करता है। उनका परिवार यहीं रहता है। सुबह करीब नौ बजे उसकी सात वर्षी बेटी सोनम घर में खेल रही थी, जबकि उसकी मां अंजू देवी पड़ोस में रहे एक झगड़े को देखने चली गई। कमरे में रखा बिजली का फर्राटा पंखा अचानक बिजली आने से चलने लगा। सोनम खेलते-खेलते पंखे के पास पहुंच गई और उसके कुछ छेड़छाड़ करने लगी। जिससे पंखे में अचानक कंरट आ गया और सोनम की उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। पड़ोसी के घर से वापस लौटी अंजू ने सोनम को चारपाई के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा तो चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना मृतका के पिता दे दी गई है। वह दिल्ली से चल दिए हैं। मृतका सोनम तीन बहनों मे सबसे छोटी थी और उसका एक भाई सुमित है।
विज्ञापन