{"_id":"596125194f1c1ba05b8b4577","slug":"transgression-removed-from-the-way-of-the-clan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के रास्ते से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के रास्ते से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने शनिवार को बरेली मोड़ से अजीजगंज तक अतिक्रमण हटवाया। अस्थाई पुलिस चौकी भी खोल दी है। रास्ते में पड़ने वाली मीट की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है। कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अंदर और बरेली मोड़ पर पथ प्रदर्शक बोर्ड भी जगह-जगह लगा दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर हरीश राजपूत, अजीजगंज चौकी इंचार्ज वीरपाल तोमर ने पुलिस टीम के साथ पूर्वान्ह 11 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। बरेली मोड़ पर रोड किनारे लगे खोखे हटवा दिए गए। इसके अलावा निर्माणाधीन पुल के नीचे लगीं दुकानों को भी हटवा दिया गया। हालांकि इस दौरान पुलिस और दुकानदारों के बीच मामूली नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उन्हें पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने बरेली मोड़ से अजीजगंज गर्रा फाटक तक अतिक्रमण हटवाते हुए मीट की दुकानों को भी बंद करवा दिया। बरेली मोड़ से तिलहर की सीमा तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटा दिया गया। बता दें कि कांवड़ियों की भीड़ सबसे अधिक बरेली मोड़ पर ही होनी है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की शुरुआत भी यहीं से की गई। प्रशासन ने बरेली मोड़ पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे अस्थाई पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी है।
लाल इमली चौराहा से ईदगाह होकर गुजरेंगे ऑटो
टीएसआई विपिन शुक्ला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रत्येक शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार दोपहर 12 बजे तक ऑटो और छोटे वाहनों का संचालन बस स्टैंड से टाउनहाल ओवरब्रिज से लाल इमली चौराहा, ईदगाह रोड, कनौजिया तिराहा, राजघाट चौकी होते हुए बरेली मोड़ की ओर किया जाएगा। बरेली मोड़ से शहर के अंदर भी इसी रूट से वाहन आएंगे।