फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer instead When raging rural

ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 24 Feb 2015 01:03 AM IST
रौसर कोठी
रौसर कोठी Updated Tue, 24 Feb 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Transformer instead When raging rural
गांव के मझरा लालबाग में आए दिन फुंकने वाला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर वहां के ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। उन्होंने भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के गेट पर नारेबाजी के साथ अपना गुस्सा उड़ेला। बाद में प्रभारी बीडीओ को एक्सईएन ग्रामीण केनाम ज्ञापन देकर गांव में बढ़े कनेक्शनों के लोड के सापेक्ष अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव लालबाग में 40 से अधिक घरेलू कनेक्शन हैं, जबकि वहां करीब एक दशक से अधिक समय से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर लगाए जाते वक्त बमुश्किल 15-20 कनेक्शन थे। अब कनेक्शन दो गुने हो जाने पर भी पुराने ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड पड़ने से वह अक्सर जल जाता है। ऐसे में उतनी ही क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विभाग हाथ झाड़ लेता है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली अफसरों से कई बार पत्राचार किया। कोई नतीजा नहीं निकलते देख गांव के जगदीश, जलालुद्दीन, राम निवास वर्मा, राजेंद्र शर्मा बटेश्वर दयाल आदि तमाम ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय जा पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रभारी बीडीओ राम विनोद वाजपेयी को ज्ञापन देकर गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने केसाथ लाइन ठीक को को पांच नए पोल लगवाने की मांग की। प्रदर्शन में नबी शेर, सरफुद्दीन, श्रीकृष्ण, इसराइल, आशाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed