{"_id":"a029654ef5b34852fd17c6b1456595a2","slug":"training-should-appoint-fundamental-freedom-from-want-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से मुक्ति चाहिए मौलिक नियुक्ति चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से मुक्ति चाहिए मौलिक नियुक्ति चाहिए
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मौलिक नियुक्ति की मांग करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बीएसए दफ्तर का घेराव करके काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में प्रशिक्षुओं ने उनकी मांगों को पूरा किए जाने के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया।
टीईटी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष गौरव शुक्ला के नेतृत्व में प्रशिक्षु पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्र हुए। करीब पांच सौ प्रशिक्षुओं के एकत्रित हो जाने के बाद शिक्षकों ने वहां से जुलूस निकाला। साथ ही Òप्रशिक्षण से मुक्ति चाहिए, हमको मौलिक नियुक्ति चाहिएÓ आदि स्लोगन लिखकर नारेबाजी करते हुए बीएसए दफ्तर के गेट पर पहुंचे। वहां पर प्रशिक्षुओं ने जाम लगा दिया। साथ ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को संबोधित शिकायती पत्र बीएसए राकेश कुमार को दिया। पत्र में मौलिक नियुक्ति की मांग करते हुए कहा कि छह माह के बाद उन लोगों को स्वत: ही नियुक्ति दे दी जाए।
जाम लगाने और प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री नवनीत तिवारी, हरिकिशोर, सिकंदर, सचिन मिश्रा, नितिन सिरोही, विचित्र अग्निहोत्री, श्यामसुंदर चौधरी, प्रशांत आहूजा, अमित चौहान, देवदत्त पाठक, वीपी सिंह, मिर्जा बेग, दुर्गेश यादव, गौरव मिश्रा, प्रणता चौधरी, नंदिनी कश्यप, डॉ. अर्पिता, प्रियंका, इंदु सिंह, पराशर, ममता वर्मा, वंदना अग्रवाल, शशिकांत, मयंक पांडेय, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं पर होगी कार्रवाई
शाहजहांपुर। यूपीटीईटी मोर्चा की ओर से किए जा रहे धरना-प्रदर्शनों में भाग लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों पर कार्रवाई करने की संस्तुति करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को बीएसए ने दिए। इसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को मेल के जरिए सूचना दे दी है।
बृहस्पतिवार को बीएसए राकेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीआरसी में क्रियात्मक और सैद्घांतिक प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को किसी धरने प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति नहीं है। कहा कि जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को होने वाले धरना प्रदर्शन में यदि कोई प्रशिक्षु प्रशिक्षण से विरत होकर भाग लेता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।