फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trainee teachers and assistant teachers dispute between

प्रशिक्षु शिक्षकों और सहायक शिक्षकों के बीच विवाद

Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Mon, 14 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trainee teachers and assistant teachers dispute between
सोमवार को पुवायां के बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षकों और शिक्षामित्रों के बीच बड़ा विवाद होने से बच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गाली गलौज का आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट भी हुई, लेकिन कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव चठिया के प्राथमिक स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक शारदा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों की मौत पर सोमवार को बीआरसी भवन पर शोकसभा का आयोजन किया गया था। वह भी तमाम शिक्षकों के साथ शोकसभा में शामिल होने आई थीं। बीआरसी भवन पर चार प्रशिक्षु शिक्षकों ने उन लोगों पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उन्होंने साथी शिक्षक पूनम शुक्ला आदि के साथ विरोध जताया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दी। उधर, प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए से की शिकायत
शाहजहांपुर। पुवायां में प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षु शिक्षक को पीट दिया। इस पर मनोज शर्मा के नेतृत्व में बीएसए दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की। वहीं, ददरौल ब्लाक संसाधन केंद्र बंद कराने के दौरान महिला प्रशिक्षुओं के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत गौरव शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed