{"_id":"614246258ebc3e61d82f98e3","slug":"train-shahjahanpur-news-bly459740317","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेगा चकभिटारा रेल फाटक गेट संख्या चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेगा चकभिटारा रेल फाटक गेट संख्या चार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण कार्य के चलते बुधवार को गांव बरतारा के पास रेलवे क्रॉसिंग का गेट नंबर पांच बंद रहा। इसकी वजह से आठ घंटे तक रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन नहीं हो सका। वाहनों को रूट डायवर्ट कर निकाला गया। कार्य के चलते बृहस्पतिवार को चकभिटारा रेलवे फाटक बंद रहेगा।
बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बरतारा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के आसपास स्लीपर डालने का काम किया गया। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग के गेट को बंद रखा गया। गेट काम पूरा होने के बाद शाम को पांच बजे खुल सका। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का अवागमन नहीं हो सका। इसकी वजह से रझौआ, सिमरई, अजीजपुर, सरैया आवाद, रझौआ खुर्द, रझौआ कला, बहादरापुर, सिमरई गांव के लोगों को आना-जाने में दिक्कत हुई। गांव वालों के आवागमन के लिए चकभिटारा गांव से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। बृहस्पतिवार को चकभिटारा गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर चार को बंद रखा जाएगा और उसके आसपास स्लीपर डालने का काम होगा। शुक्रवार को निगोना मकरंद गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर तीन बंद रहेगा। दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद रहने को लेकर रेल प्रशासन की ओर से पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गई थी।
रोजा सीतापुर ब्रांच लाइन पर पहले चरण में बरतारा से जंग बहादुरगंज, दूसरे चरण में जंग बहादुरगंज से दिल्ली तक दोहरीकरण का काम हुआ। अब तीसरे चरण में रोजा से बरतारा तक दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। अक्टूबर माह के अंत तक कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना है।