फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train

रोजा पहुंचे रेलवे जीएम, बगैर निरीक्षण के लौट

Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
train
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल शुक्रवार को रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें उरमू और नरमू पदाधिकारियों व सदस्यों ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों से ज्ञापन लेने के बाद जीएम स्टेशन का निरीक्षण किए बगैर अपनी स्पेशल ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के रोजा रेलवे स्टेशन आने का समय दोपहर ढाई तय था। यहां उन्हें स्टेशन का निरीक्षण, ऑनलाइन पास पीएफ एडवांस की हेल्प डेस्क का उद्घाटन करना था। इससे पहले उन्हें रोजा से सीतापुर तक किए जा रहे आमान परिवर्तन कार्य का जंगबहादुरगंज से नेरी स्टेशन तक निरीक्षण करना था।
विज्ञापन

मगर महाप्रबंधक अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरीसे अपराह्न 2:50 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां ट्रेन से उतरते ही उन्हें नार्दन रेलवे मेंस यूनियन और उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर नारेबाजी के बाद कर्मचारी नेता शांत हुए और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन जीएम को दिया। इसके बाद जीएम स्टेशन का निरीक्षण करने के बजाय 3:30 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ये उठाईं मांगें
उरमू और नरमू की ओर से महाप्रबंधक आशुतोष गंगल को 32 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसके माध्यम से मांग की गई कि रोजा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का पूर्ववत ठहराव किया जाए। रेलवे स्टेशन पर एटीएम लगवाया जाए। मनोरंजन सदन का निर्माण हो, रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाया जाए। कैरिज एंड वैगन निरीक्षक के कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त कमरा, लखनऊ व मुरादाबाद मंडल की लॉबी की व्यवस्था करने समेत अन्य मांगें शामिल थीं।

रोजा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। ट्रेनों के स्टॉपेज किए जाने के साथ ही फुट ओवर ब्रिज पर टीन शेड डाली जानी चाहिए।
- वरुण कुमार
रेल प्रशासन दिल्ली पैसेंजर को सीतापुर तक चलाएं। काफी दिनों से बंद पड़ी शाहजहांपुर लखनऊ मेमो पैसेंजर उसको भी चलाया जाना चाहिए। - अनिल सिंह
हरिद्वार, देहरादून जाने के लिए रोजा से ट्रेन पकड़ते थे, लेकिन अब उनका स्टापेज समाप्त हो गया है। शाहजहांपुर जाना पड़ता है, परेशानी होती है। - प्रतिभा मिश्रा
रोजा बरेली पैसेंजर सहारनपुर पैसेंजर काफी दिनों से बंद पड़ी हैं उनको शीघ्र चलाया जाए। महिलाओं के लिए अलग वेटिंग रूम की व्यवस्था की जाए। - रूपा पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed