{"_id":"610d8e808ebc3ebb5065ac3a","slug":"train-shahjahanpur-news-bly455592791","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गेट खुला छोड़कर सो गया गेटमैन, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे गेट खुला छोड़कर सो गया गेटमैन, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन पर बरतारा और उचौलिया रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या पांच पर तैनात गेटमैन बृहस्पतिवार रात 12 बजे फाटक खुला छोड़कर सो गया। रोजा से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी खुले फाटक से गुजर गई। मालगाड़ी के चालक से खतरे का संकेत मिलने पर सत्याग्रह एक्सप्रेस लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस लापरवाही पर गेटमैन को वहां से हटा दिया गया है।
रात तकरीबन 12 बजे रोजा से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी के पायलट ने देखा कि गेट खुला हुआ है। उसने खतरा भांपकर मालगाड़ी की स्पीड नियंत्रित की। उसी समय सीतापुर की ओर से आगरा एक्सप्रेस आ रही थी। मालगाड़ी के चालक ने रेलवे इंजन के आगे लगी हुई लाल मार्कर लाइट जलाई और हाथ से लाल टॉर्च जलाकर खतरे का संकेत दिया। सत्याग्रह एक्सप्रेस के चालक ने खतरे के संकेत को देखते हुए बिना कोई देरी किए आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। आपातकालीन ब्रेक लगाकर जानकारी करने पर गेट खुला होने का पता चला। गेटमैन के सोने की जानकारी हुई। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को बताया। कंट्रोल के आदेश पर रेल पथ निरीक्षक एके त्रिपाठी मौके पर गए और गेटमैन को हटाकर दूसरे गेटमैन को ड्यूटी पर लगाया। दोनों लोको पायलटों की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।
रेल पथ निरीक्षक सीतापुर एके त्रिपाठी ने बताया कि गेटमैन को हटा दिया गया है। उसकी जगह दूसरे गेटमैन को ड्यूटी पर लगाया गया है। मामले की जांच चल रही है।