{"_id":"61083f708ebc3e83e936c341","slug":"train-shahjahanpur-news-bly4551710144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी आने से दो घंटे खड़ी रहीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी आने से दो घंटे खड़ी रहीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रेलवे के पॉवर हाउस में तकनीकी खराबी आने से ओएचई लाइन में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। इससे दो घंटे तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रविवार रात लगभग आठ बजे बंथरा स्थित रेलवे के पॉवर हाउस (एसएसपी) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर में बिजली की सप्लाई बंद हो गई, जिससे इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनें जहां की तहां रुक गईं। ट्रेनों के रुकने पर स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल को दी। इसके आदेश पर रोजा की आरटी विभाग को लाइन पर लिया गया। रोजा से टॉवर वैगन को बंथरा के लिए रवाना किया गया। बंथरा पहुंचकर विभागीय कर्मचारियों ने रेलवे के पॉवर हाउस में आए तकनीकी फाल्ट को ठीक किया। रात 9:30 बजे तक तकनीकी खराबी ठीक हो सकी। इसके बाद डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस बीच दरभंगा-जालंधर एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फरनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
बंथरा स्थित रेलवे के पावर हाउस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इसको ठीक करने के लिए रोजा से टावर वैगन भेजा गया था। इस बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनें फिर से सुचारु रूप से संचालित होने लगीं। - जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, रोजा