फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train passengers

एमएसटी व्यवस्था लागू न होने पर यात्रियों के हाथ लगी निराशा

Thu, 18 Nov 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
train passengers
सुनील कुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे ने यात्रियों से सामान्य किराया वसूलने का निर्णय लिया है, लेकिन एमएसटी की व्यवस्था को चालू करने पर कोई विचार नहीं किया है। ऐसे में उन यात्रियों को निराशा हाथ लगी है, जोकि एमएसटी से यात्रा करते रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर संचालित मासिक पास सुविधा (एमएसटी) भी स्थगित कर रखी है। रेलवे ने सामान्य किराए पर रिजर्वेशन की सुविधा शुरू करने की घोषणा कर दी है। रेलवे की ओर से मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) के जरिए रियायती दरों पर ट्रेनों में सफर करने की सुविधा को बहाल करने का कोई फैसला न लिए जाने से रेलयात्रियों को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बाद वर्तमान समय में रेलवे की ओर से अभी जितनी ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनमें पहले से टिकट लेना जरूरी है। अब बुकिंग और अन्य चार्ज के नाम पर टिकट के अधिक रुपये भी लिए जा रहे हैं। - देवर्षि
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसटी की सुविधा मिलने से रोजाना यात्रा करने वालों को काफी आराम रहता था, उन्हें रोज-रोज टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती थी। वर्तमान में कार्यस्थल पर आने-जाने के लिए टिकट खरीदने में ही समय लग जाता है। - वरुण मिश्रा
रेलवे ने रेल यात्रियों से कोरोना संक्रमण काल से पहले लगने वाला किराया ही लिए जाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही एमएसटी की सुविधा और अन्य रियायतें देने पर भी विचार करना चाहिए। इससे सबको राहत मिलेगी। - मोहन देवल
अगर एमएसटी की सुविधा शुरू हो जाए, तो यात्री बस से यात्रा करने की बजाय ट्रेन से ही सफर करेंगे। इससे रेलवे की आय बढ़ेगी और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। एमएसटी का स्थगन रद्द किया जाए। - सुनील कुमार

डेली पैसेंजर्स के लिए एमएसटी की सुविधा देने के साथ ही उसकी लिमिट भी बढ़ानी चाहिए। पहले 150 किमी की यात्रा एमएसटी से संभव थी। कम से कम 200 किमी की यात्रा का प्रावधान होने से यात्रियों को अधिक फायदा रहेगा। - अमित कुमार

अमित कुमार

अमित कुमार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

देवर्षि

देवर्षि- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

वरुण मिश्रा

वरुण मिश्रा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मोहन देवल

मोहन देवल- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed