{"_id":"d0ea8655ac2e1ad57e744b3fccceb018","slug":"train-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट चेकिंग में 217 पकड़े, तीन गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट चेकिंग में 217 पकड़े, तीन गए जेल
शाहजहांपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करने वालों और जनरल की टिकट लेकर स्लीपर में
विज्ञापन
यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई।
इसमें 217 रेल यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें 214 यात्रियों ने जुर्माना
अदा कर दिया। वहीं जुर्माना अदा न करने वाले तीन यात्रियों को जेल भेज दिया
गया। चेकिंग की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
बरेली क्षेत्र के रेलवे के मजिस्ट्रेट बलराज शर्मा के निर्देशन में सीआईटी एसके श्रीवास्तव, पदम प्रकाश, आरएस श्रीवास्तव, पवन ठाकुर, हरदोई एवं बरेली के टीटी, आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर अभियान चलाया। इसमें 99 यात्री बिना टिकट, 98 यात्री टिकट लेकर अनियमित यात्रा करने, 22 यात्री गंदगी फैलाने और आठ लोग धूम्रपान करने में पकड़े गए।
बुधवार की सुबह छह बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अप लाइन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस, मुगलसराय एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में चेकिंग की। वहीं डाउन लाइन की पंजाब मेल, डुप्लीकेट एक्सप्रेस, कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, जननायक, राज्यरानी और मेमू को चेक किया।
ट्रेन में तीन अवैध वेंडर पकड़े
शाहजहांपुर। ट्रेनों में चाय, बिस्कुट आदि तमाम खाद्य पदार्थ बिक्री करने वाले तीन अवैध वेंडरों को पकड़ लिया गया। इसमे दो वेंडर चाय की बिक्री कर रहे थे, जबकि एक मूंगफली बेच रहा था। तीनों को आरपीएफ ने पकड़कर थाने में बंद कर दिया। बाद में जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
आरपीएफ एएसआई सुरेशचंद्र एवं दलवीर सिंह प्लेटफार्म पर ट्रेनों को चेक कर रहे थे। करीब 10 बजे डाउनलाइन पर जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में आगरा का योगेश, फैजाबाद का अमित शर्मा और शहर का अमित जनरल कोच में चाय और मूंगफली बेच रहे थे। इसी दौरान दोनों को पकड़ लिया गया।