{"_id":"616f15344f89a05c7d75afcc","slug":"train-affected-shahjahanpur-news-bly4634544170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तेज बारिश ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तेज बारिश ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने कहीं सिग्नल व्यवस्था फेल कर दी, तो कहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहा। इसी वजह से डीआरएम का दौरा भी स्थगित हो गया। मंगलवार को सुबह सात बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कमी के कारण लाइन क्लियर नहीं होने से राप्ती गंगा एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर रोकना पड़ा।
दूसरी ओर बिलपुर स्टेशन के पास में लाइन पर पानी भरने से अप और डाउन की लाइन की गाड़ियां धीमी गति से निकाली गईं। ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने से होने से यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं, काठगोदाम से आने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया।
काठगोदाम से आने वाले यात्रियों को रिफंड दिया गया। रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक क्लियर नहीं होने के कारण राप्ती गंगा एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मंडल रेल प्रबंधक का निरीक्षण होना था, जिसको भारी बारिश के कारण अगले आदेश तक रोका गया है।