फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tragic love story Two teenagers who fell in love with same boy took poison and died

ये कैसा इश्क: दो लड़कियों ने एक ही लड़के को दिया दिल, पर इस बात से थीं अनजान, फिर हुआ मौत का तांडव और रोए तीन गांव

Fri, 29 Apr 2022 09:20 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 09:20 PM IST
सार

मोहब्बत का एक ऐसा खौफनाक अंत सामने आया है जिसने सभी को झकझोर दिया है। दो लड़कियों को एक ही लड़के से प्यार हो गया। लेकिन इस सच से दोनों अनजान थीं। फिर वो दिन आया जब तीनों की एक ही जगह मुलाकत हो गई। फिर जो हुआ उससे तीन गांव सिहर उठे।

विज्ञापन
tragic love story Two teenagers who fell in love with same boy took poison and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवक और दो किशोरियां...तीनों अलग-अलग गांव के रहने वाले, दोनों किशोरियां का एक ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब किशोरियों को इसका पता चला कि उन दोनों का प्रेमी एक ही है तो आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों किशोरियों ने ऐसा कदम उठाया जिससे तीनों गांव सिहर उठे।

विज्ञापन


एक ही लड़के के प्रेम में दीवानी लड़कियों को जब सच्चाई का पता चला तो उन्होंने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। एक की बृहस्पतिवार को ही मौत हो गई, जबकि दूसरी किशोरी ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों किशोरियों की आपस में रिश्तेदारी थी। प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

 

दोनों किशोरियों की आपस में रिश्तेदारी थी
थाना क्षेत्र के तीनों गांव आसपास ही बसे हैं। इनमें से एक गांव की किशोरी का पड़ोस के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरे गांव की किशोरी का भी उसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों किशोरियों की आपस में रिश्तेदारी थी। साथ ही प्रेमी के गांव में भी दोनों की रिश्तेदारी है। 


 

किशोरियां प्रेमी के गांव में कार्यक्रम में आई थीं
बृहस्पतिवार को किशोरियां प्रेमी के गांव में रिश्तेदारों के यहां कार्यक्रम में आई थीं। वहां उन्हें यह पता चला उन दोनों का प्रेमी एक ही है। इस पर पहले तो दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुआ था। इसके बाद दोनों किशोरियों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।


 
विज्ञापन

दोनों ने तोड़ा दिया दम
हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग दोनों को इलाज के लिए पुवायां लेकर आए। एक किशोरी ने बृहस्पतिवार को ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि दूसरी किशोरी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 


 

सुर्खियों में प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला
परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोरियों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है। हालांकि क्षेत्र में किशोरियों का प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed