फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   trafic signal

इसी महीने शुरू हो सकती है चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था

Mon, 13 Dec 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
trafic signal
शाहजहांपुर में आईटीएमएस के तहत बनाया जा रहा कंट्रोल कमांड सेंटर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर अंत तक कुछ तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे काम करना शुरू कर देंगे। इससे यातयात को नियंत्रित करने में पुलिस को आसानी होगी। वहीं नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के 13 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगेंगे। इनमें खिरनीबाग चौराहा, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, महिला थाना चौराहा, मेजबान तिराहा, घंटाघर चौराहा, पुत्तूलाल चौराहा, सुभाष चौराहा, बरेली मोड़ चौराहा, हरदोई रोड चौराहा शामिल हैं। इसी तरह से कवि तिराहा, केरूगंज तिराहा, गर्रा फाटक तिराहा पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
- तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व कैमरे लगने से जहां लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूकता आएगी। वहीं दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी। इनके अलावा शहर में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी, जोकि सबसे बड़ी समस्या है। लगभग सभी मार्गों पर जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

41.07 करोड़ की लागत आएगी
- सहायक अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए 41.07 करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम को प्राप्त हुई है। जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, नॉन आईटीएस साल्यूशन, इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटीनेंस एंड मैनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड विद क्लाउड बेस्ड आईसीसीसी, ट्रैफिक रूल्स इनफोर्समेंट सिस्टम, ट्रैफिक मॉनीटरिंग एंड सर्विलांस सिस्टम आदि का कार्य कराया जाएगा।

नगर निगम की ओर से आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की स्थापना के लिए एमिनेक्स इन्फो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. एंड शिव इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है। हमारी कंपनी शहर के 13 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने और कंट्रोल कमांड सेंटर बनाने का काम रही है। कंट्रोल कमांड सेंटर से ही तिराहे-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को कंट्रोल किया जाएगा। - अमित तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed