{"_id":"6286a3ee66e6462c2a7a7fab","slug":"traffic-rules-will-be-taught-in-schools-shahjahanpur-news-bly485451237","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चे सीखेंगे यातायात के नियम
विज्ञापन
एसपी कॉलेज में प्रमाण पत्र के साथ एनसीसी कैडेट
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों में यातायात नियम सिखाने के लिए विभिन्न गतिविधियों कराई जाएंगी। इनमें रैली, रंगोली, निबंध, क्विज, पोस्टर, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसको लेकर डीआईओएस शौकीन सिंह की ओर से माध्यमिक स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।
डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के आदेश जारी किए है। इसके क्रम में सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है कि वह अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दें और उनका पालन करने को प्रेरित करें। इससे बच्चे अपने अभिभावकों व बड़ों को भी इसके लिए जागरूक कर सकें। उन्होंने स्कूलों में रैली, रंगोली, निबंध, क्विज, पोस्टर, स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए हैं।
छात्रों ने निकाली रैली और शपथ भी ली
शाहजहांपुर। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के इतिहास प्रवक्ता राम सिंह ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य संजय कपूर ने कहा कि हम सभी का जीवन अनमोल है।
विज्ञापन
यातायात के सभी नियमों का पालन करें, यह हमारा नैतिक दायित्व है। इससे हम अपने साथ ही दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं।इस मौके पर प्रवक्ता सुशील कुमार, बुधपाल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक विजय शंकर शुक्ला, श्रवण कुमार, केके सिंह, रामकुमार मौर्य, व्यायाम शिक्षक राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।