{"_id":"61ba3bf81016f113e6165990","slug":"traffic-pantoon-bridge-kolaghat-pul-shahjahanpur-news-bly469292865","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलाघाट पर पैंटून पुल का निर्माण लगभग पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलाघाट पर पैंटून पुल का निर्माण लगभग पूरा
विज्ञापन
जलालाबाद में रामगांगा नदी पर तैयार होता पैंटून पुल। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। रामगंगा नदी पर पैंटून पुल निर्माण के तेजी से चल रहे कार्य से पिछले पंद्रह दिनों से जिला मुख्यालय से कटा मिर्जापुर व कलान ब्लाक का क्षेत्र 18 दिसंबर तक पुन: जुड़ जाने की उम्मीद है। बुधवार को नदी में डाले गए लोहे के सोलह पीपों पर गार्डर जोड़कर उन पर लकड़ी के स्लीपर डालने का काम जारी रहा। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक होने से यहां से यात्री बस और ट्रक आदि भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
29 नवंबर को एक पिलर धंसने से कोलाघाट का पुल तीन टुकड़ो में बंट गया और कलान तहसील के अलावा मिर्जापुर ब्लाक का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया था। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कच्चे रास्ते को दुरस्त कर नदी पर अस्थाई पैंटून पुल तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए थे। एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री के आगमन का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद इस कार्य में तेजी आई और लोक निर्माण विभाग की देखरेख में ठेकेदारों ने रास्ते के अलावा अस्थाई पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।
बुधवार तक पुल निर्माण का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया। अब इस पुल को जोड़ने के लिए दोनों तरफ कुछ मीटर की अप्रोच रोड के अलावा लोहे के पीपों पर लकड़ी के स्लीपर पड़ना बाकी है। विभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री की 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में आयोजित होने वाली सभा के दिन तक पुल को लोगों के आवागमन के लिए शुरू कर देने का लक्ष्य लेकर कार्य मे जुटे हैं। इस पुल के तैयार हो जाने के बाद भी जब तक टूटे पड़े पक्के पुल के हिस्से का निर्माण नहीं हो जाता तब तक यहां से बड़े वाहनों से दिल्ली व बदायूं का सफर अभी शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
पैंटून पुल में गार्डर जोड़ने का कार्य हो चुका है। स्लीपर डालने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। अनुमान है कि 18 दिसंबर को पुल से लोगों के आने-जाने की शुरुआत हो जाएगी। अभी इस पुल से यात्रियों से भरी बसों व लोडेड ट्रक नही निकल सकेंगे। - सोमपाल, अभियंता, लोक निर्माण विभाग।