{"_id":"61bf8b2b9d2ebb00397d5ea6","slug":"traders-troubled-by-jam-in-tilhar-administration-is-not-paying-attention-shahjahanpur-news-bly4698037117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में जाम से परेशान व्यापारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में जाम से परेशान व्यापारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन
तिलहर के मुख्य चौराहा बिरियागंज पर लगा जाम संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। नगर के मुख्य बाजार में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। इससे व्यापारी ही नहीं, नगरवासी भी परेशान हैं। मुख्य चौराहा बिरियागंज और पोटरगंज गेट के समीप पुलिस चौकी तिराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है। यहां होमगार्ड की ड्यूटी लगती है, लेकिन होमगार्ड से हालात संभलते नहीं हैं। लोगों ने होमगार्ड के स्थान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने और चौपहिया वाहनों को दिन के समय बाजार में प्रतिबंधित करने तथा ई-रिक्शा का रूट डायवर्जन करने की मांग की है। कुछ लोगों ने बाजार में अतिक्रमण समस्या को दूर करने की मांग की है।
नगर में ई-रिक्शा काफी संख्या में हैं। रिक्शा का रूट डायवर्जन करने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। नगर में बड़े वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। - सरदार शिव कुमार सिंह, मिष्ठान विक्रेता।
नगर में व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या सड़कों पर जाम लगने की है। इस समस्या को दूर करने में प्रशासन को पहल करनी चाहिए। कार और बड़े वाहन बाजार के समय बाजार में घुस जाने से जाम लग जाता है, इसके अलावा ई-रिक्शा भी समस्या बढ़ा रहे हैं। हर्षित अग्रवाल, किराना व्यापारी।
विज्ञापन
सड़कों पर दिन के समय जाम लगने की समस्या प्रमुख है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन करना चाहिए। ई-रिक्शा भी व्यवस्थित रूप से चलाए जाएं। इससे समस्या हल हो जाएगी। सूरज गुप्ता, किराना व्यापारी।
आवागमन में सड़क पर आए दिन जाम लगने से समस्या बढ़ती जा रही है। विरियागंज पुलिस चौकी के पास से स्टेट बैंक जाने वाले मार्ग पर बिरया बाबा के मेला के कारण बृहस्पति और रविवार को भारी जाम लग जाता है। निलेश गुप्ता, खाद्य तेल फ्लोर मिल व्यापारी।
मुख्य कपड़ा बाजार और विरियागंज चौराहा से लेकर सराफा बाजार और सड़क के चारों ओर प्रतिदिन जाम लगता है। समस्या को लेकर व्यापारी कई बार आवाज उठा चुके हैं लेकिन समस्या समाधान नहीं हो रहा है। जाम से व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है। - शुभम गुप्ता, कपड़ा व्यापारी।
दिन में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजार में आते हैं, इस दौरान बड़े वाहनों का प्रतिबंध लगना चाहिए। बाजार में अतिक्रमण की भी समस्या बनी हुई है इस समस्या से भी प्रशासन को निपटना होगा तभी जाम की समस्या से निपटा जा सकेगा। संजीव अग्रवाल, अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल।
बाजार निजाम गंज, मुख्य बाजार विरियागंज, सर्राफा मार्केट, तहसील रोड इन सभी स्थानों पर दिन में जाम रहता है। व्यापारी इससे परेशान हैं, इस समस्या को दूर करने के लिए दिन के समय बाजार में बड़े वाहनों तथा ई रिक्शा का रूट डायवर्जन किया जाना चाहिए। - उपेंद्र अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी।
व्यापारी सदैव प्रशासन के साथ रहा है और प्रशासन से मिलकर ही नगर के बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को दूर करना चाहता है। अधिकारियों से हुई वार्ता के दौरान भी इस समस्या से अवगत कराया गया। अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर कराएंगे। -हितेश गुप्ता रिंकू ,अध्यक्ष व्यापार मंडल।