फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders protest against online business in Shahjahanpur

ऑनलाइन व्यापार का विरोध: शाहजहांपुर में व्यापारियों ने किया पुतला दहन, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

Tue, 12 Sep 2023 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ रही है। खुदरा व्यापारी का भविष्य संकट में है। इसके  विरोध में प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Traders protest against online business in Shahjahanpur
व्यापारियों ने घंटाघर पर फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को घंटाघर पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।

विज्ञापन


घंटाघर पर ऑनलाइन व्यापार के प्रतीकात्मक पुतले के दहन से पहले जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग बढ़ रही है। खुदरा व्यापारी का भविष्य संकट में है। इसके  विरोध में प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग से 70 करोड़ लोगों का भविष्य संकट में है।  जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को खत्म कराकर रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सभी ट्रेड/बाजारों के अध्यक्ष/महामंत्रियों से इस ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में शुरू की गई मुहिम को सफल बनाने और हर स्तर से व्यापारियों के एकता का परिचय देने का आह्वान किया। इस मौके पर महानगर महामंत्री अमित शर्मा, शशांक कौशिक, हनी सिंह, सचिन अग्रवाल, अखिल मिश्रा, कंचन गुप्ता, आसिफ खान, सरताज अली, सरदार रविंद्र सिंह, इकबाल खान लकी, पंकज टंडन,  सरताज खान, फुरकान अली, मोहम्मद सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed