शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश ने विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता अनुज प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने से पूर्व विभाग में जमा की गई सिक्योरिटी राशि उपभोक्ताओं को वापस कराई जाए।
महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने बताया कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि समाप्त कर केवल उपभोग की गई विद्युत यूनिट के आधार पर ही बिल की गणना की जाए। प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद यदि मकान बंद रहता है या विद्युत का उपयोग नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में मिनिमम चार्ज व फिक्स चार्ज समाप्त किए जाए।
बिजली कटौती के लिए रोस्टर घोषित किया जाए और उसकी सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए। अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद