फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trader thundered against cashless system

कैशलेस व्यवस्था के खिलाफ गरजे व्यापारी

Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई ने नोट बंदी के बाद हुईं समस्याओं को उठाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापार हित में समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की। संबंधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा को दिए गए। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तमाम व्यापारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय का स्वागत तो किया साथ ही उससे उत्पन्न हुईं समस्याओं की ओर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। व्यापारियों का कहना है कि कैशलेस व्यवस्था जबरदस्ती न थोपी जाए। साथ ही व्यापार चलाने के लिए बैंक से पैसा निकासी की सीमा समाप्त की जाए। 
विज्ञापन

ज्ञापन में इन मांगों के अलावा उधारी डूबने की स्थित में उसकी क्षतिपूर्ति करने, बैंकों से 500 सौ के नोटों की आपूर्ति बढ़ाने, साइबर अपराधों का निस्तारण करने के लिए सख्त कानून बनाने, पुरानी करेंसी के रूप में जो 15 लाख तक की राशि बैंकों में जमा कराई गई है, उस पर आयकर विभाग से पूछताछ न कराने, सभी राजनैतिक दलों पर भी आयकर कानून लागू करने, दो हजार का नोट बंद कर उसके स्थान पर एक हजार का नोट चलाने आदि मांगें शामिल की गई हैं। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री मनोज खन्ना, नगराध्यक्ष सचिन बाथम, महामंत्री अमित शर्मा, प्रांतीय मंत्री नारायण दास अग्रवाल, प्रभात रंजन पांडेय, महेंद्र चावला, शब्बन अली, प्रवीण मिश्रा, फुरकान अली, गुलजार अहमद, रोमी सिंह, राजेश खन्ना, नासिर अली, सगीर अहमद अंसारी, अशोक गुप्ता, उवैस हसन खां, शिव कुमार गुप्ता, पंकज टंडन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed