फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   trade tax

वाणिज्य कर चोरी के शक में 188 नग पकड़े

Sun, 22 Feb 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
trade tax
वाणिज्य कर के सचल दल के अधिकारियों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर होजरी सहित विभिन्न वस्तुओं के 188 नग पकड़ लिए। अधिकारियों को शक था कि यह माल बगैर वाणिज्य कर दिए लाया जा रहा है। पकड़े गए माल को पार्सल कक्ष में रखवा दिया। साथ ही माल से संबंधित पूरे प्रपत्र मिलने के बाद ही माल को रिलीज करने के निर्देश भी दिए। माल पकड़ने की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन

होली के चलते दिल्ली एवं अन्य राज्यों से काफी माल शहर में बिक्री के लिए आता है। शनिवार को दिल्ली-रेवाड़ी एक्सप्रेस से करीब 188 नगों को प्लेटफार्म पर उतारा गया। इसकी सूचना किसी ने वाणिज्य कर अधिकारियों को दे दी। मामला रेलवे स्टेशन का होने की वजह से वाणिज्य कर के अधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को साथ लेकर स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह वैश्य, असिस्टेंट कमिश्नर संजय कुमार और वाणिज्य कर अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी ने प्लेटफार्म पर मिले होजरी, प्लास्टिक, सब्जी एवं अन्य तमाम वस्तुओं के 188 नगों को अपने कब्जे में ले लिया। उन नगों को पार्सल अधीक्षक के जिम्मे सौंपकर पार्सल घर में रखवा दिया गया। साथ ही यह हिदायत दी गई कि उस माल को वाणिज्य कर अधिकारियों की अनुमति के बगैर नहीं छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खबर सुनकर धर्मपाल रैना, नीरज गुप्ता, ललित खुराना के साथ ही व्यापारी नेता और तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि की आरपीएफ और जीआरपी भी पकड़े गए माल को पार्सल कक्ष में रखवाने के वक्त तक मौके पर ही मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed