फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tractor trolly accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मोपेड सवार की मौत

Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
tractor trolly accident
निगोही। ट्रैक्टर ट्रॉली की लगी टक्कर से मोपेड सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है, जबकि चालक भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोपेड सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पीलीभीत थाना बीसलपुर के गांव शिवपुरी निवासी 55 वर्षीय भोजराम रविवार को मोपेड पर सवार होकर क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी अपने बहनोई हरीराम के यहां नामकरण संस्कार समरोह की दावत में शिरकत करने के लिए जा रहा था। वह शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर ईशापुर लिंक मार्ग तिराहे पर शाम 5:30 बजे पहुंचे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे भोजराम मोपेड सहित मार्ग के किनारे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की 22 वर्षीय सुधा, 20 वर्षीय आशा, 18 वर्षीय सोनी तीन बेटियां हैं। सुधा व आशा की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके सामने चिंता है कि अब सोनी की शादी कैसे होगी। गुजारे के लिए केवल दो बीघा खेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed