{"_id":"6a2edfdb898484140407452d","slug":"track-repairs-for-one-and-a-half-hours-train-operations-unaffected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176171-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डेढ़ घंटे पटरियों की मरम्मत, ट्रेनों का संचालन अप्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डेढ़ घंटे पटरियों की मरम्मत, ट्रेनों का संचालन अप्रभावित
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की अपलाइन पर रविवार को रेल पटरियों की मरम्मत का कार्य किया गया। यह कार्य डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर फर्क नहीं पड़ा।
मरम्मत का यह काम मीरानपुर कटरा से तिलहर रेलवे स्टेशन के बीच किया गया। इसके लिए सीएसएम मशीन का उपयोग किया गया। पटरियों पर पैचवर्क किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक अपराह्न डेढ़ बजे से तीन बजे तक लिया गया था। हनीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस डेढ़ घंटे के ब्लॉक से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलती रहीं। संवाद
--
आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन
सोमवती अमावस्या मेले के अवसर पर स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया गया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 15 और 16 जून को ट्रेनें चलेंगी। हरिद्वार से शाम 6:35 बजे ट्रेन चलेगी। यह 1:08 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। इसी तरह लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन सुबह 8:03 बजे शाहजहांपुर आएगी।