{"_id":"57e67e214f1c1b3276a8308c","slug":"today-the-district-1965-polio-locations-5-13-lakh-children-will-be-given-polio-drop-1965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में 1965 स्थानों पर 5.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में 1965 स्थानों पर 5.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्थानों पर 5.13 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो प्रतिरक्षीकरण दिवस पर रविवार को जिले के 1965 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 513434 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। शनिवार को पोलियो संबंधी जागरूकता रैली का शुभारंभ करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम राम गणेश ने यह जानकारी दी। बताया कि यद्यपि पोलियो वायरस अपने देश से खत्म हो चुका है किंतु पड़ोसी देशों में अभी भी है जिसके चलते अपने देश की सीमा पार अभी भी पोलियो के केस पाये जा रहे हैं। इसलिये सतर्कता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश पोलियो बूथ पर न जा सके तो घर-घर भ्रमण कर दवा पिलाने वाली टीम से दवा अवश्य पिलायें। जन जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर खिरनी बाग, अंटा चौराहा होते हुए पुराना अस्पताल पर पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। उसमें सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने बच्चो की हौसला अफजाई करते हुये पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की। रैली में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, व्यापारिक संगठनो के प्रतिनिधि, रोटरी क्लब, यूनीसेफ,, पेश ईमाम आदि शामिल रहे।