फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Today's mega show will appear in his boy-scout Alam

आज बालवीर के मेगा शो में दिखेंगे अपने आलम

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Today's mega show will appear in his boy-scout Alam
मेगा शो में दिखेंगे आलम - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 हाल ही में छोटे परदे पर प्रसारित हुए महाभारत धारावाहिक में बाल दुर्योधन का किरदार निभाकर वाहवाही लूटने वाले अपने शहर के छोरे आलम खान फिर दर्शकों की नजरों में चढ़ने वाले हैं। आलम शनिवार (20 अगस्त) को सोनी सब टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक बालवीर के मेगा शो में शौर्य के रूप में दिखाई देंगे। यह सीनियर रात साढ़े सात बजे एक घंटे का प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहीन बी ने मुंबई से अमर उजाला को बताया कि उनके बेटे आलम को एक घंटे के बालवीर मेगा शो में काम करने का मौका मिला है। इसके अलावा फिल्म अभिनेता सुहेल खान के प्रोडक्शन में तैयार हुई फिल्म अली में भी आलम खान को क्रिकेट कप्तान की भूमिका मिली है। आलम खान अली फिल्म के अलावा एक अन्य फिल्म लव-वे में भी काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्हें अभिनेता एजाज खान के बचपन का किरदार निभाने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन

शाहीन बी ने बताया कि फिल्म अली और लव-वे दो सितंबर को रिलीज हो रही हैं। लव-वे में तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म में वह मोंटी का किरदार निभा रहे हैं। इसी तरह सावधान इंडिया सीरियल में भी आलम खान को अभिनय करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed