फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   To get right movement Be prepared to farmers

हक पाने के लिए आंदोलन को तैयार रहें किसान

Thu, 17 Sep 2015 11:06 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
To get right movement Be prepared to farmers
किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की पंचायत हुई। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव राकेश टिकैत ने सभी किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। साथ ही गेस्ट हाउस में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को दो ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने की मांग की।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी क्रांति के बाद ही मिली थी और अब किसानों को उनका हक भी क्रांति के बाद ही मिल पाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी रोड जाम आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए किसानों से तैयार रहने की अपील की। कहा कि किसान को न तो सब्सिडी मिल रही है और न ही उसे कोई अन्य लाभ ही मिल पा रहा है। इसलिए किसानों को संघर्ष करना होगा। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए किसानों को जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, रिषीपाल सिह कोगी, जयेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, नकी हसन मंसूरी ने मुख्यमंत्री को संबोधित एवं डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर किसानों की तमाम समस्याओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही उनके निस्तारण की मांग की। पंचायत के दौरान मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, बरेली मंडल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, क्षत्रपाल सिंह, अनिल यादव, मनोज यादव, रामप्रताप वर्मा, श्यामबाबू, अनिल सिंह, सर्वजीत सिंह, संजीव अवस्थी, छुट्टन अंसारी आदि मौजूद रहे। इससे पहले निगोही कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह बलवीर सिंह की अगुवाई में राकेश टिकैत का अभिनंदन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed