फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three youths injured in leopard attack in Banda

बंडा में तेंदुए के हमले में तीन युवक घायल

Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Three youths injured in leopard attack in Banda
तेंदुआ होने की जानकारी पाकर मौके पर डीएफओ और डब्लूडब्लूएफ के अधिकारी - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव धर्मापुर के पास घास काटने गए युवक पर गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। बाद में तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को देखने खेत में घुस गए। ऐसा दो बार हुआ और दोनों बार एक-एक युवक को तेंदुए ने घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला ब्रजपालनगर निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद आसिफ मंगलवार सुबह आठ बजे घास काटने गांव धर्मापुर के पास गया था। घास काटते समय गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसिफ के हाथ, सिर और गर्दन पर तेंदुए के पंजे के घाव हैं। सूचना आसपास के गांवों तक पहुंची तो बंडा, धर्मापुर, बंडी सहित कई गांवों से लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस और वनकर्मियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस बीच तमाम लोग डंडे लेकर खुद ही तेंदुए की तलाश में गन्ने के खेत में घुस गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए ने गांव धर्मापुर के 18 वर्षीय विशाल मिश्रा को पंजा मारकर घायल कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खेत से दूर खदेड़ा। इसके बाद ड्रोन से तेंदुए का पता लगाने का प्रयास किया गया। कुछ लोग फिर से गन्ने के खेत में घुस गए। इस पर तेंदुए ने फिर से ब्रजपाल नगर के तालिफ को पंजा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस फिर मौके पर पहुंची और लोगों को खेत से दूर रहने की हिदायत दी। शाम पांच बजे तक वन विभाग की ओर से वन दरोगा श्रीकृष्ण और अशोक चतुर्वेदी ही मौके पर मौजूद थे। वन दरोगा ने बताया गन्ने के ख्ेात में तेंदुआ मौजूद है। अधिकारियों को सूचना दी गई है।
तेंदुए के साथ ही लोगों की जान को भी खतरा
मंगलवार को वन अधिकारियों और पुलिस की लापरवाही के कारण तेंदुए के साथ ही लोगों की जान को भी भारी खतरा बना रहा। शाम पांच बजे डीएफओ और रेंजर जाल लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं इससे पहले पुलिस करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और वनकर्मी 12 बजे। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौके से चले गए तो बाद में अन्य पुलिसकर्मी भी खिसक लिए। वनकर्मी आराम फरमाने लगे। खेत में जा रहे लोगों को वनकर्मियों ने रोकने की जरूरत नहीं समझी।
शाहजहांपुर के डीएफओ दुधवा नेशनल पार्क गए थे। एसडीएम एक बैठक में थे। सूचना के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। -अरविंद गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक बरेली
पिंजरा और जाल आदि मंगवाया गया है। मैं मौके पर पहुंच चुका हूं। मौके पर स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
सिंधौली में वन्यपशु की दहशत
सिंधौली। चंदपई और कीरतपुर गांव के आसपास जंगली जानवर के पंजे देखने को मिले हैं। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि ये पंजे बाघ या तेंदुए के हो सकते हैं। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कई जगह पर कैमरे लगाकर जानवर की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल चार दिन पहले इसी क्षेत्र में जंगली जानवर के हमले में भैंस के पड्डे की जान चली गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर के पंजे देखने के बाद से वे लोग दहशत में हैं। किसान खेतों पर काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से आसपास के कुत्ते और बकरियां गायब हो रहे हैं। वन रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि जंगली जानवर के पगचिह्न देखे गए हैं। इसकी जांच की जा रही है। संवाद

तेंदुए को देखने खेत में घुसे लोग

तेंदुए को देखने खेत में घुसे लोग- फोटो : POWAYAN

 

तेंदुए को देखने के लिए लगी भीड़ को खदेड़ती पुलिस

तेंदुए को देखने के लिए लगी भीड़ को खदेड़ती पुलिस- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed