{"_id":"62a8db927e24fd6d3c239689","slug":"three-prisoners-found-corona-infected-in-jail-shahjahanpur-news-bly488263183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में तीन बंदी मिले कोरोना संक्रमित, 17 हुई सक्रिय केसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में तीन बंदी मिले कोरोना संक्रमित, 17 हुई सक्रिय केसों की संख्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोविड-19 ने एक बार फिर से अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया। सोमवार को सात महिलाओं समेत आठ कोविड मरीजों के मिलने के बाद मंगलवार को जिला कारागार के तीन बंदी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या अब 17 हो गईं। जेल को छोड़कर शेष मरीजों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
जिला कारागार की अस्थायी जेल में आए तीन बंदियों की कोरोना की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई गई थी। आरटीपीसीआर जांच में तीनों संक्रमित मिले हैं। संक्रमित होने वालों में एक 22 वर्षीय युवक है तो दो अन्य 50 वर्ष से ऊपर हैं। उन्हें अलग बैरक में रखकर क्वारंटीन कर दिया गया।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना की चौथी लहर में कुल 52 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 17 सक्रिय केस हैं। कोविड से बचने के लिए टीकाकरण से वंचित लोग वैक्सीन जरूर लगवा लें। कोविड के लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत ही जांच कराएं। उन्होंने सभी से कोविड नियमों का पालन करने पर जोर दिया है।