फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three including uncle-nephew died in car collision

चाचा-भतीजे को टक्कर मारकर पलटी कार, तीन लोगों की मौत

Wed, 09 Nov 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three including uncle-nephew died in car collision
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद रोड पर ग्राम कांकरकठा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने मंगलवार सुबह साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से थाना क्षेत्र के गांव दोषपुर नागर निवासी भूरे सिंह यादव (33) व उनके भतीजे नन्हें (15) की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में तिलहर के राजनपुर गांव के वसंत (40) ने फर्रुखाबाद के अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार सवार दस अन्य लोग फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

भूरे यादव को सोमवार शाम गेहूं बुआई के लिए सिंचाई करना थी। डीजल खत्म होने पर खेत में पानी नहीं लग सका। मंगलवार सुबह भूरे ने अपने भतीजे नन्हें को जगाया और फर्रुखाबाद रोड पर कांकरकठा के पास पंप से डीजल लेने गए। लौटते वक्त रास्ते में पहाड़पुर के कुछ लोग मिल गए तो चाचा-भतीजे रोड किनारे साइकिल खड़ी कर बातचीत करने लगे। तभी फर्रुखाबाद की ओर से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई। कार में तिलहर निवासी लोग थे जो ढाई घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल तिलहर के राजनपुर निवासी वसंत को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया कि अस्पताल में वसंत की मौत हो गई।
विज्ञापन

कार सवार दस लोग भर्ती कराए
अनियंत्रित होकर कार पलटने के बाद घायल होने वाले तिलहर निवासी लोगों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार सवार भगवान देवी, विशाल, कामिनी, आर्यन, बहोरन, मधुरानी, राकेश, विमल गंगवार, कांति देवी, बच्चू लाल निवासी गांव राजनपुर, तिलहर घायल हुए हैं। इनमें राकेश, मधुरानी, विशाल की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed