फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three houses burnt by fire, loss of 1.70 lakh

आग से तीन घर जले, 1.70 लाख का नुकसान

Fri, 14 Apr 2017 12:47 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अचानक लगी आग से तीन घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान और नकदी-जेवर आदि भी जल गया। एक पशु जलकर मर गया जबकि एक झुलस गया। आग से 1.70 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

निगोही थाना अंतर्गत गांव कलट्टरगंज निवासी रामसरन की पत्नी मायावती गुरुवार को बैंक ऑफ  बड़ौदा जहानपुर से रुपये निकालने गई थीं, जबकि गांव के लक्ष्मण और पालू अपने परिवार के साथ भट्ठे पर ईंटें पाथने गए थे। घर में पालू की छह वर्षीय बेटी श्वेता अकेली थी। वह घर के बाहर खेल रही थी। अचानक मायावती के घर से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने लक्ष्मण और पालू के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की लेकिन आग नहीं बुझ सकी। आग से तीनों घर राख हो गए। इस घटना में मायावती के घर में रखे 10 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, बेहसर, एक पायल, दो क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल धान सहित 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। लक्ष्मण के घर में बिछुआ, चार क्विंटल धान सहित 70 हजार रुपये और पालू के घर में एक जोड़ी पाजेब, हसली, बेहसर सहित 50 हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया। लक्ष्मण की एक गाय जलकर मर गई जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed