फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three AC buses will run between Tilhar-Shahjahanpur

तिलहर-शाहजहांपुर के बीच चलेंगी तीन एसी बसें

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three AC buses will run between Tilhar-Shahjahanpur
तिलहर बस स्टॉप पर परिवहन निगम की बस यात्रियों को लाती ले जाती हुई - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तिलहर और पुवायां के बीच अगले सप्ताह से तीन वातानुकूलित बसों का संचालन होगा। शाहजहांपुर और तिलहर के बीच चलाई गई वातानुकूलित सिटी बस सर्विस दो दिन के ट्रायल के बाद बंद कर दी गई है। उधर, परिवहन निगम भी तिलहर से बदायूं के लिए एक सप्ताह बाद बसों का संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन

तिलहर रोडवेज बस स्टैंड पर लंबे अरसे से बसों का आवागमन ठप चल रहा था। परिवहन विभाग की अधिकतर बसें तिलहर बस स्टैंड में आने की बजाय बाईपास से ही निकल जाती थीं। अमर उजाला ने आम जनता से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद वर्तमान में परिवहन निगम की शाहजहांपुर डिपो की लगभग 30 बसों का प्रतिदिन स्टॉप हो रहा है। नगर निगम सिटी बस सेवा के अधिकारियों ने 26 और 27 अप्रैल को शाहजहांपुर-तिलहर के बीच वातानुकूलित बस सेवा शुरू की। उसके बाद यह बस सेवा बंद कर दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम सिटी बस सर्विस के वरिष्ठ लिपिक सीपी पांडे ने बताया कि दो दिन ट्रायल किया गया था, जिससे रूट चार्ट बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पांच वातानुकूलित बसें इस सप्ताह प्राप्त हो जाएंगी। इनमें से तीन बसें तिलहर-शाहजहांपुर और पुवायां के मध्य चलाई जाएंगी। दो बसें शाहजहांपुर और कांट के रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तिलहर और बदायूं के मध्य रोडवेज की चलने वाली दो बसें भी कई महीनों से बंद हैं। इस बावत परिवहन निगम के स्टेशन इंचार्ज एसके निगम ने बताया कि बसों की मरम्मत हो रही है। एक सप्ताह में तिलहर और बदायूं रोड पर परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed