फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Those caught in open defecation Bleli DM

बलेली में डीएम ने खुले में शौच करने वालों को पकड़ा

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को जिले में प्रभावी बनाने आई विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ डीएम विजय किरन आनंद ने रविवार को तड़के ददरौल ब्लॉक के गांव बलेली जाकर खुले में शौच करने वालों को खेतों में धर दबोचा। बाद में विश्व बैंक की टीम ने ददरौल व सिंधौली ब्लॉक के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क साधा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शौचालयों की अहमियत के बारे में सवाल करके स्वच्छता अभियान के प्रति उनका ज्ञान परखा और खुले में शौच के दुष्प्रभाव बताए। खुले स्थानों पर शौच की कुप्रथा मिटाने के लिए डीएम आनंद रविवार को सुबह पांच बजे ही बलेली गांव की सीमा पर पहुंच गए। उनका अनुमान सही निकला क्योंकि तब तक अनेक ग्रामीण हाथों पर लोटा लेकर खेतों की ओर लपकते दिखाई दिए। डीएम ने इन सभी को रोका और उन्हें गंदगी से उपजने वाली तमाम बीमारियों से बचने के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया। डीएम आनंद ने कहा कि जिन ग्रामीणों ने अभी किन्हीं कारणों से शौचालय निर्मित नहीं कराए, वे मल त्याग के लिए खेत पर जो समय खुरपी साथ लेकर जाएं, जिससे कि मलमूत्र को तत्काल जमींदोज कर सकें। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर पड़े मल पर बैठने वाली मक्खियों से डायरिया, पोलियो और अन्य कई संक्रामक रोगों को बढ़ावा मिलता है। बाहर की गई लैट्रीन की गंदगी गांव और वहां रहने वालों में वापस आ जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को कराया प्रैक्टिकल
विश्व बैंक के अधिकारियों ने डीएम की बात समझाने के लिए ग्रामीणों को प्रैक्टिकल कराया। उन्होंने एक गिलास पानी में मल का सूक्ष्म अंश मिलाकर ग्रामीणों को दिखाया। ग्रामीणों ने माना कि पानी की रंगत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और वह पहले की तरह साफ दिख रहा है। यही पानी पीने का आग्रह करने पर गांव वाले मुंह सिकोड़ने लगे। इस पर अधिकारियों ने सवाल किया कि जो चीज सामने दिखी, उसे सभी ने नकार दिया, लेकिन उस भोजन का हम लोग चाव से सेवन क्यों करते हैं। 
विज्ञापन


अन्य गांवों में जाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विश्व बैंक की टीम में शामिल वेंकटेश ने अभय मोहन मिश्रा की टोली के साथ ददरौल ब्लॉक के गांव सुजातपुर, बिरला देवी की टोली के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने कपेड़ कटका, दया के साथ उदयवीर सिंह की टोली ने गांव भेदपुर अजीजगंज देहात और सीताराम शरणागत की टोली के साथ पवन श्रीवास्तव ने सिंधौली ब्लॉक के गांव मुड़िया पवार का दौरा करके ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पहले, गन्ना शोध संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला में अधिकारियों ने आसपास के गांवों से आए लोगों को शौचालय के इस्तेमाल से होने वाले लाभ गिनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed