फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves steal goods from SDM residence in Officers Colony Shahjahanpur

शाहजहांपुर में बेखौफ बदमाश: ऑफिसर्स कॉलोनी में फिर वारदात, एसडीएम आवास में चोरी, कपड़े भी ले गए चोर

Tue, 19 Sep 2023 01:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 01:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने एसडीएम के बंद आवास को निशाना बनाया। आवास में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
Thieves steal goods from SDM residence in Officers Colony Shahjahanpur
चोरों ने एसडीएम के आवास में की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में सबसे सुरक्षित माने जाने वाली ऑफिसर्स कॉलोनी में एक बार फिर वारदात हो गई। एसडीएम के आवास में घुसकर करीब एक लाख रुपये के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस मामले में सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पूर्व में एसडीएम सदर रहे सुशांत श्रीवास्तव ऑफिसर्स कॉलोनी के आवास संख्या बी-20 में रहते थे। उनका तबादला इटावा हो गया है। उन्होंने अभी तक आवास को खाली नहीं किया है। काफी समय से उनका आवास बंद है। उनके बंद आवास में चोरों ने घुसकर सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर को सुशांत श्रीवास्तव को जानकारी होने के बाद उन्होंने एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सिटी को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। चोर एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स, कपड़े आदि चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने अलमारी में तोड़फोड़ भी की है। 

अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज

एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी एसडीएम राशि कृष्ण के बंद आवास में चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस ने उस घटना का खुलासा भी नहीं किया है। 

वहीं ऑफिसर्स कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या भी हो चुकी है। पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। अब फिर से वारदात हो गई। इस बार चोरों ने एसडीएम के आवास में सेंध लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed