फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There will be strict police surveillance at sensitive polling booths.

Shahjahanpur News: संवेदनशील बूथों पर रहेगी पुलिस की सख्त निगरानी

Thu, 22 Oct 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
There will be strict police surveillance at sensitive polling booths.
शाहजहांपुर। 23 अक्तूबर को होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को एसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारियों और प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। संवेदनशील बूथों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


ब्रीफिंग के दौरान मुख्य रूप से एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया। एसपी ने चुनाव के सफल संचालन के लिए जनपद स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए उनकी जिम्मेदारियां तय कीं। एसपी ने निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा करें।
विज्ञापन

खासकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, प्रभावी गश्त बढ़ाने और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। यदि कहीं से भी निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने या माहौल बिगाड़ने की सूचना मिलती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के दौरान सभी जवान पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता, अनुशासन और संयम का परिचय दें। आम जनता और शिक्षकों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करें। ताकि मतदाता बिना किसी डर या प्रभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed