फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Then came the tiger farm Kochhar , people panic

कोचर फार्म पर फिर पहुंचा बाघ, लोगों में दहशत

Fri, 10 Jun 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
Then came the tiger farm Kochhar , people panic
कोचर फार्म पर फिर पहुंचा बाघ, लोगों में दहशत
बृहस्पतिवार की रात बाघ फिर कोचर फार्म पर पहुंच गया। बाघ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना वनकर्मियों को दी गई, लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। बाघ दिखने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कोचर फार्म निवासी बल्देव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह घर के बाहर कुत्ते को खाना देने गए थे। घर के बाहर निकलते ही उनकी निगाह कुछ दूर बैठे बाघ पर पड़ी तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। वह शोर मचाते हुए वापस घर के अंदर भाग निकले। उन्होंने बाघ होने की जानकारी डीएम, डीएफओ के साथ ही स्थानीय वनकर्मियों को भी दी, लेकिन देर रात तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों को जानकारी दी तो तमाम लोग शोर शराबा करते और पटाखे चलाते हुए मौके पर पहुंचे तो बाघ जंगल की ओर चला गया। बाघ के कोचर फार्म के पास जंगल में किनारे एक नीलगाय को मार दिया। वह लोग नीलगाय के चिल्लाने की आवाज सुनते रहे, लेकिन अंधेरे के कारण कोई भी आगे नहीं बढ़ा। बल्देव सिंह ने बताया है कि बाघ कई दिन से कोचर फार्म के आसपास देखा जा रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। बाघ कभी भी किसी पर हमला कर सकता है। बाघ के भय से लोगों ने खेत की ओर जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed