{"_id":"615b65038ebc3e222b44e461","slug":"theft-shahjahanpur-news-bly461865493","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में दो घरों में नकब लगाकर चोरी, नकदी और जेवर सहित चार लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में दो घरों में नकब लगाकर चोरी, नकदी और जेवर सहित चार लाख का माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खुटार के गांव पिपरिया भागवंत में चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर नकदी, जेवर सहित करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव पिपरिया भागवंत निवासी रामपाल ने बताया कि रविवार रात चोरों ने उनके घर में नकब लगा दी और घर में रखे 15 हजार रुपये, कमर बिछुआ, मांग बेंदा, दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र आदि चोरी कर लिया। सोमवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो नकब लगी देख चोरी का पता चल सका। चोरों ने गांव के ही पंकज कुमार के घर नकब लगाकर 50 हजार रुपये, उसकी मां के 22 हजार रुपये, करधनी, मांगबेंदा, दो जोड़ी पायल, सोनेका हार आदि चोरी कर लिया।
दो घरों में चोरी की सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। चोरी की सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ भी की और जांच की बात कहते हुए मौके से चली गई। पीड़ितों ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस ध्यान देने की जरूरत नहीं समझती है। चोरी होने पर रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की जाती है, ऐसे में घटना का खुलासा कैसे हो सकेगा। थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।