{"_id":"61b64a541b5905738d4ef327","slug":"theft-arest-shahjahanpur-news-bly4690457126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
बंडा पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। बंडा पुलिस ने गांव डिमरई में धर्मवीर के घर दबिश देकर प्रगट सिंह और धर्मवीर को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर किया है। बंडा के थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार 12 दिसंबर की सुबह पांच बजे मुखबिर ने सूचना दी कि गांव डिमरई में धर्मवीर के घर संदिग्ध लोग मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस ने धर्मवीर के घर दबिश दी। पुलिस को चोरी की चार बाइकें बरामद हुई। पुलिस ने धर्मवीर और प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रगट सिंह और धर्मवीर के पास से पुलिस ने दो तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। बरामद बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी पाई गई और चेसिस नंबर भी बदले पाए गए।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक बाइक नौ दिसंबर की रात बंडा बिलसंडा रोड पर प्रजापति पेट्रोल पंप से चोरी की थी। बाइक का नंबर भी बदल दिया था। धर्मवीर ने बताया कि उसका घर एकांत में है। जिस कारण वहां चोरी की बाइक रखकर बाद में बेच दी जाती थी।
विज्ञापन
परगट सिंह ट्रक चालक है और वर्ष 2020 में मुंबई में डीजल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया है।