फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man killed in the accident Khutar

खुटार के युवक की हादसे में मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The young man killed in the accident Khutar
नरौठा देवीदास गांव निवासी मजीद अहमद का 18 वर्षीय पुत्र मसीत अहमद बृहस्पतिवार को पूरनपुर इलाके के गांव गहलुइया जा रहा था। पूरनपुर-खुटार रोड पर ग्राम कजरी के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें गंभीर चोटें आने से मसीत की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गढ़वाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और और मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।  
विज्ञापन

उधर, गांव सौंफरी निवासी आदित्य वर्मा अपने साथी सोनू वर्मा के साथ एक बारात में गोला गए थे। वहां से बुधवार रात घर लौटते समय खुटार-गोला मार्ग पर उनकी बाइक में किसी भारी वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। इसका पता लगने पर पहुंचे घर वाले घायलों को लखीमपुर ले गए। वहां हालत गंभीर देखकर आदित्य को लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed