{"_id":"593d4b9a4f1c1b336a9bee8a","slug":"the-woman-injured-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया है। लोगों ने हादसे के लिए पीडब्लूडी और पुलिस को दोषी ठहराया है। मृतका भाजपा नेता सुनील सिंह की चाची थीं।
खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव चमराबोझी मोड़ के पास एक सप्ताह पूर्व किसी वाहन की टक्कर से एक घोड़े की मौत हो गई थी। मरा हुआ घोड़ा कई दिन तक बीच रोड पर पड़ा रहा। पुलिस और पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने यह ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी कि रोड के बीच पड़ा मृत घोड़ा बड़े हादसे का सबब बन सकता है। चार दिन पूर्व खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी राजेश सिंह की पत्नी सुशीला देवी अपनी मौसी की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार में गांव रायपुर गई थी। रात में वह दामाद मोहन सिंह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। सामने से किसी वाहन की लाइट पड़ने के कारण मरे घोड़े को नहीं देख पाया औैर बाइक घोडे़ से टकरा गई। इससे सुशीला देवी और मोहन सिंह गंभीर घायल हो गए थे। सुशीला देवी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, पुवायां नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, नीरज सिंह, देवेश गुप्ता, राजेश दीक्षित, गौरव शर्मा, रामगोपाल गुप्ता, रामाधार मिश्रा, देवनरायन मिश्रा, आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, रजनीश दीक्षित, ध्यानू चौहान सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सुनील सिंह की चाची के निधन पर दुख जताया है।