{"_id":"576d446d4f1c1bd632b48a6e","slug":"the-village-is-named-in-gokshi-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी में नामजद होने पर भड़के रावतपुर के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी में नामजद होने पर भड़के रावतपुर के ग्रामीण
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोकशी के मामले में कांट के एक सपा नेता के इशारे पर फर्जी तौर पर नामजद कराए जाने का आरोप लगाते हुए रावतपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर फर्जी रिपोर्ट निरस्त कराने की गुहार की। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के सुझाव पर ग्रामीणों ने इसी आशय का ज्ञापन एसपी के नाम दिया। रावतपुर निवासी गुफरान, मोना, मो. मुश्ताक, वसीम, रिजवान, राशिद आदि ने ज्ञापन देकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि कांट के एक सपा नेता और उनके भाई दबंग किस्म के हैं। सपा नेता पंचायत चुनाव से चली आ रही रंजिश का बदला लेने का मौका तलाश रहे थे।
ज्ञापन में कहा गया है कि इन्हीं रंजिशों के कारण सपा नेता के भाई और उनके समर्थकों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की। बाद में पुलिस से मिलकर उनके पक्ष के कई लोगों को गोकशी के मामले में झूठा फंसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मांस के साथ मौके पर मिले मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली जाए तो सारी असलियत सामने आ जाएगी। प्रदर्शन में सरताज अली, खालिद, फुरकान, मुजीबउद्दीन, हिना, सितारा, रुखसाना, अफसर, राशिद आदि शामिल रहे।