{"_id":"6ad91c0406124e90f40c4580","slug":"the-universitys-first-academic-session-will-be-formally-inaugurated-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188015-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवि के पहले शैक्षणिक सत्र का आज होगा औपचारिक शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवि के पहले शैक्षणिक सत्र का आज होगा औपचारिक शुभारंभ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2026-27 का औपचारिक शुभारंभ बृहस्पतिवार को सत्रारंभ समारोह के साथ होगा। विश्वविद्यालय के स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार में सुबह 11 बजे होने वाले समारोह में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। कुलपति प्रो. पीबी सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद विद्यार्थियों को आशीर्वचन देंगे।
विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ संस्थान की शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। कुलपति ने बताया कि समारोह में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक दिशा, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार और कौशल विकास से जुड़े प्रयासों को लेकर भी चर्चा होगी। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी।
समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान विगत सत्र के टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी और कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने समारोह के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया है।