फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The three-member team to probe the Press Council

जांच को प्रेस परिषद की तीन सदस्यीय टीम बनी

Sun, 14 Jun 2015 09:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 14 Jun 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सीके प्रसाद ने पत्रकार जगेंद्र की मौत के मामले में जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम 16 जून को घटनास्थल की जांच और जगेंद्र के परिवार वालों से मिलेगी।
विज्ञापन

प्रेस परिषद की जांच टीम में प्रकाश दुबे, एसएन सिन्हा डॉ. सुमन गुप्ता को नामित किया गया है। टीम 16 जून को जगेंद्र के आवास विकास स्थित मकान की जांच करेगी। इसके साथ ही जगेंद्र के परिवार वालों से मिलकर पूरी जानकारी लेगी। इसके साथ ही प्रेस परिषद की टीम पत्रकार संगठनों से बातचीत करेंगी। इस संबंध में प्रेस परिषद की टीम को कोई जानकारी और साक्ष्य देने के लिए समिति की ओर से अश्वनी महेता को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे मामले से संबंधित जानकारी कोई भी उन्हें दे सकता है। उनके मोबाइल नंबर 9871665399 बात की जा सकती है। इसके साथ ही शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी/ संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डॉ. अशोक कुमार शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed