फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The three colleges B.Sc. Agriculture's gift

तीन कॉलेजों ने दी बीएससी एग्रीकल्चर की सौगात

Fri, 10 Jul 2015 12:08 AM IST
अजय अवस्थी
अजय अवस्थी Updated Fri, 10 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The three colleges B.Sc. Agriculture's gift
शिक्षा के क्षेत्र में दशकों पिछड़ेपन का दंश झेलने वाला जनपद अब नित नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के तीन महाविद्यालयों में इस बार बीएससी एग्रीकल्चर (बीएससी एजी) की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। तीनों महाविद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी दो चुके हैं और विश्वविद्यालय से संबद्धता प्रक्रिया भी अंतिम चरण में बताई जा रही है। उम्मीद की जा रही है इसी सत्र से इन कॉलेजों में कृषि आधारित शिक्षण कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुवायां क्षेत्र के रतन सिंह मेमोरियल कॉलेज, मिर्जापुर क्षेत्र में धर्मजीत सिंह महाविद्यालय और कलान क्षेत्र में सत्यपाल मेमोरियल कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम की स्वीकृति मिल चुकी है। विश्वविद्यालय से संबद्धता के लिए एक कॉलेज का निरीक्षण भी हो चुका है, जबकि दो कॉलेजों का निरीक्षण होने वाला है। कृषि आधारित पाठ्यक्रम शुरू होने से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों की काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। क्योंकि बीएससी एजी अन्य पाठ्यक्रमों के मुकाबले काफी उपयोगी माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इससे खेती में नई तकनीक विकसित करने में छात्रों को मदद मिलेगी, साथ ही उद्यान, मृदा परीक्षण, पर्यावरण विज्ञान, कृषि आधारित शोध कार्य, जैव विविधता, पादप विज्ञान आदि क्षेत्र में युवाओं की जिज्ञासा बढ़ेगी और यह पाठ्यक्रम रोजगारपरक साबित होगा। अभी तक बीएससी एजी किसी महाविद्यालय में नहीं खुल सका था। इसका कारण यह था कि इस पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए 15 बीघा कृषि फार्म होना जरूरी था, जो किसी महाविद्यालय के पास नहीं था, लेकिन अब यह शर्त भी एक नहीं, बल्कि तीन कॉलेज पूरी कर रहे हैं, जिस कारण युवाओं का भला होने वाला है। अभी तक बीएससी एजी के लिए छात्र-छात्राओं को अन्य जनपदों में जाना पड़ता था। अब इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed