{"_id":"c1498459d6f8e194a1f8bf21be5d9b52","slug":"the-term-was-completed-village-heads-right-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकाल पूरा हुआ, ग्राम प्रधानों के अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकाल पूरा हुआ, ग्राम प्रधानों के अधिकार सीज
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा ग्राम प्रधानों का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के साथ ही प्रशासन ने उनके सभी अधिकार सीज कर दिए हैं। अब चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होने अथवा अगले छह माह तक की अवधि तक एडीओ पंचायत प्रशासक के तौर पर ग्राम पंचायतों की कमान संभालेंगे। इस बीच, डीएम शुभ्रा सक्सेना ने रविवार को देर शाम प्रधानी के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया।
जैसी कि संभावना थी, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समिति वार्डों के निर्वाचन की तरह ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव भी तहसील वार चार चरणों में कराया जाएगा। डीएम ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने के लिए निर्वाचन से जुड़े संबंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं। उनसे कहा है कि चरण वार निर्वाचन कार्यक्रम की गांवों में मुनादी कराएं और उसका ब्यौरा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और तहसील कार्यालयों के सूचना पटों पर भी चस्पा कराएं।
चरण वार निर्वाचन कार्यक्रम: एक नजर
पहला चरण: सिंधौली, बंडा, खुटार एवं पुवायां ब्लॉक
नामांकन: 16 व 17 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 18 व 19 नवंबर
नाम वापसी: 20 नवंबर
प्रतीक आवंटन: 20 नवंबर को अपराह्न तीन बजे
मतदान: 28 नवंबर
दूसरा चरण: मदनापुर, ददरौल, कांट एवं भावलखेड़ा ब्लॉक
नामांकन: 19 व 20 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 21 व 22 नवंबर
नाम वापसी: 23 नवंबर
प्रतीक आवंटन: 23 नवंबर को अपरान्ह तीन बजे
मतदान: 01 दिसंबर
तीसरा चरण: खुदागंज, जैतीपुर, निगोही एवं तिलहर ब्लॉक
नामांकन: 21 व 23 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 24 व 26 नवंबर
नाम वापसी: 27 नवंबर
प्रतीक आवंटन: 27 नवंबर को अपरान्ह तीन बजे
मतदान: 05 दिसंबर
चौथा चरण: जलालाबाद, मिर्जापुर एवं कलान ब्लॉक
नामांकन: 27 व 28 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 29 व 30 नवंबर
नाम वापसी: 01 दिसंबर
प्रतीक आवंटन: 01 दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे
मतदान: 09 दिसंबर
00
ब्लॉक मुख्यालयों पर कराई जाएगी मतगणना
घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे और अंतिम चरण का मतदान होने के बाद 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मतगणना ब्लॉक मुख्यालयों पर ही कराई जाएगी और यह काम तब तक जारी रहेगा जब तक कि मतों की गिनती पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
00
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों का ब्लॉक वार विवरण
-----------------------------------------
ब्लॉक प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
सिंधौली 87 1047
बंडा 81 979
खुटार 59 697
पुवायां 78 920
मदनापुर 70 840
ददरौल 75 903
कांट 64 778
भावलखेड़ा 92 1164
खुदागंज 65 789
जैतीपुर 62 758
निगोही 79 951
तिलहर 71 841
जलालाबाद 82 986
मिर्जापुर 55 685
कलान 57 737
योग 1077 13071
000
एडीओ पंचायत को मिलीं प्रधान की शक्तियां
मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायती राज निदेशालय से मिले आदेश के अनुपालन में डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने उनके सभी अधिकार सीज कर दिए। इस कार्रवाई के बाद ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को उनसे संबंधित ग्राम पंचायतों का प्रशासक नामित किया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों की पहली बैठक होने तक सभी विकास खंडों की सीमांतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में संबंधित विकास खंडों के एडीओ पंचायत को प्रशासक के रूप में संबंधित ग्राम पंचायत, उसके प्रधान और ग्राम पंचायत समितियों की समस्त शक्तियां, कृत्य और कर्तव्य निहित होंगे।