{"_id":"5718db4a4f1c1bd4518b46dd","slug":"the-teacher-lives-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
Link Copied
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज में बुधवार की रात 27 वर्षीय रामनारायण त्रिवेदी उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव सिखतारा निवासी रामनरेश त्रिवेदी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह अपनी चार बेटियों की शादी कर चुके हैं। वह थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तहबरगंज में बेटे रामनारायण के साथ मकान बनाकर रह रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने बेटे रामनारायण की शादी हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र के गांव रेंगवां निवासी शिव स्वरूप की बेटी श्रद्धा उर्फ शिल्पी से की थी। रामनारायण गांव रौसरकोठी के एक स्कूल में शिक्षक था। बुधवार रात रामनारायण पत्नी श्रद्धा के साथ छत पर सोया था। रात में किसी समय वह छत से नीचे उतर गया। बृहस्पतिवार सुबह श्रद्धा जागने पर नीचे गई तो कमरा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी के दुपट्टे के सहारे राम नारायण फांसी पर लटका हुुुुुुुुुआ था। परिवार वाले कमरे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे और रामनारायण को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार साल पहले रामनारायण की मां मुन्नी देवी की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में रामनारायण की पत्नी और पिता रामनरेश है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मोहल्ले वालों के मुताबिक पिता-पुत्र के बीच परिवारिक कलह के चलते सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह फांसी पर लटकने से बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।