फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The students came to the police station were missing after 12 days

लापता हुईं छात्राएं 12 दिन बाद पहुंची थाने

Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से 12 दिन पहले परीक्षाफल लेने निकली छात्राएं सोमवार को अपने आप थाने पहुंच गईं। दोनों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से चली गईं थी। पुलिस ने बरामद छात्राओं के मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया था कि 14 वर्षीय बेटी थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। 31 मार्च को वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल में परीक्षाफल लेने आई थी। इसके बाद से वह दोनों घर नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके मोहल्ले में रहने वाला अमन अपने परिवार की मदद से उनकी बेटियों को मोहल्ला बहादुरगंज से अगवा कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी थी।  पुलिस ने आरोपी अमन की तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी। सोमवार को दोनों बहनें अपने आप थाने पहुंच गईं और पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से कानपुर गई थी। उनकी मां का आरोप गलत है उन्हें किसी ने अगवा नहीं किया। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों बहनों के कोर्ट में बयान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed