{"_id":"5818c5944f1c1b0e57435f3a","slug":"the-storyteller-hridayesh-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए कहानीकार हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए कहानीकार हृदयेश
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंतिम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्रा मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार, छोटे बेटे सुनील ने दी मुखाग्नि
प्रख्यात कहानीकार हृदयेश का मंगलवार सुबह दस बजे गर्रा मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुनील मेहरोत्रा ने दी। हृदयेश को शोक संवेदना व्यक्त करने और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, अभिनेता राजपाल यादव समेत तमाम विशिष्टजनों ने उनके बक्सरियां स्थित आवास पर पहुंचकर शोकसंवेदना व्यक्त की।
हृदयेश की अंतिम यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे गर्रा मोक्षधाम के लिए रवाना हुई। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में साहित्यकार, चिकित्सक, रंगकर्मी, व्यवसायी, राजनीतिज्ञ शामिल हुए। इनमें आईएमए अध्यक्ष डॉ. सोम शेखर दीक्षित, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ. राजेश रस्तोगी, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. ब्रजेंद्र सक्सेना, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. रमाकांत, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. आफताब अख्तर, कांग्रेस नेता अशफाक उल्ला खां, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. राम निवास गुप्ता, डॉ. डीएस माथुर, चंद्र मोेहन महेंद्रू, शमीम आजाद, सौरभ अग्निहोत्री, पंकज मिश्र अटल, दिनेश रस्तोगी, डॉ. इंदु अजनबी, निर्भय चंद्र सेठ, सुबोध सेठ, श्याम किशोर सेठ आदि शामिल रहे।
शोकसभाओं में दी गई श्रद्धांजलि
एसएस कॉलेज में हुई शोकसभा में कहानीकार हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. एमके वर्मा, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. राम निवास गुप्ता, एसपी डबराल, राम निवास गुप्ता, डॉ. प्रभात शुक्ला, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय वरनवाल, डीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, चंद्रभान त्रिपाठी, डॉ. अभिजीत, डॉ. अजीत चारग आदि ने दो मिनट को मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर, पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने हृदयेश के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति शोकसंवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
पुवायां। कथाकार हृदयेश के निधन पर प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ और साहित्यकार डॉ. राजीव पांडे ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हृदयेश के निधन से साहित्य जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई है। कवि डॉ. रामबाबू शुक्ला, अरविंद प्रियदर्शी, अनूप मिश्र, विजय तन्हा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रामलड़ैते श्रीवास, अजय शर्मा आदि ने भी हृदयेश के निधन पर गहरा दुख जताया।